फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिवसीय प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, कई राज्यों के खिलाड़ी करेंगे कौशल का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में आज से दो दिवसीय पहली इनविटेशनल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आगाज होगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन शितोरियु कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और शितोरियु मार्शल आर्ट्स कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की सेक्टर-10 शाखा में होगा। प्रतियोगिता में नोएडा के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शितोरियु कराटे एसोसिएशन यूपी के महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इससे युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर खेलने का अनुभव मिलेगा। इसका उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका मेहता, उप-प्रधानाचार्य तापसी जैन और सेक्टर-10 शाखा की निदेशक सरिता माधोक करेंगी। 15 से अधिक बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके डॉ. अनिल कौशिक भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इसमें विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें