नोएडा। डीपीएस में सीपीआर और प्राथमिक उपचार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय हृदय व फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता, सीपीआर और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक कौशल से युक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वरुण बंसल और डॉ. नेहा ने विद्यार्थियों को हृदय व फेफड़ों के स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली, हृदयघात के लक्षणों की पहचान और सीपीआर व प्राथमिक उपचार की वैज्ञानिक व व्यावहारिक जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ ने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए सीपीआर व प्राथमिक उपचार का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। ब्यूरो
नोएडा। डीपीएस में सीपीआर और प्राथमिक उपचार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।
नोएडा। डीपीएस में सीपीआर और प्राथमिक उपचार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।