फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंजिश में फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर सहित दो को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर सहित दो को लगी गोली
विज्ञापन

- युवक के पैर में लगी गोली की घटना को पुलिस मान रही संदिग्ध
संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। नगर के जारचा रोड स्थित मनीराम कॉलोनी के पास रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा के बाद फायरिंग हुई। इसमें हिस्ट्रीशीटर कुलदीप उर्फ कुल्लू के पेट में और दूसरे पक्ष के आदेश के पैर में गोली लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आदेश पक्ष की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने दावा किया कि प्रथम दृष्टया आदेश के पैर में लगी गोली की घटना संदिग्ध लग रही है। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मिलक खटाना गांव निवासी वीशू ने सूचना दी कि उसके भाई आदेश को हिस्ट्रीशीटर कुलदीप उर्फ कुल्लू ने गोली मार दी है। आदेश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। पुलिस को गांव पहुंचकर पता चला कि कुलदीप के भी पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि लगभग एक साल पहले आदेश के परिवार में शादी थी। यहां कुलदीप ने हर्ष फायरिंग की। इसका आदेश व उसके परिजन ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। रविवार देर शाम को नगर के जारचा रोड स्थित मनीराम कॉलोनी के पास आदेश व कुल्लू तीन चार साथियों के खड़े हुए थे। तभी दोनों में कहा सुनी हो गई। इसके बाद यहां पर फायरिंग की घटना हुई। गोली चलने पर आसपास खड़े हुए लोग भाग गए।
विज्ञापन

-
दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद है। आदेश के पैर में गोली लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। इसके चलते आदेश का पुलिस निगरानी में इलाज कराया जा रहा है। गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें