गोदाम में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा मोड़ पर कागज के एक गोदाम में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा लाखों रुपये का कागज जलकर राख हो गया। आग लगने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आगू पर काबू पा लिया। फिलहाल कोई हताहत की खबर नहीं है।