फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इको सिटी सोसाइटी में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 स्थित इको सिटी सोसाइटी में शनिवार को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य निवासियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र चौरसिया ने आग लगने के कारणों, बचाव के उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को फायर अलार्म सक्रिय करने, अग्निशमन विभाग को सूचना देने और सुरक्षित निकास मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का प्रदर्शन भी किया गया। गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरणों और शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी निवासी, सुरक्षा कर्मी और प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें