फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती थार में लगी आग, 2 लोगों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोकी और साथी के साथ कूदकर अपनी जान बचाई। गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी महेश मित्तल अपने एक साथी के साथ मंगलवार की देर रात थार गाड़ी से नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गाड़ी में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें