नोएडा में प्लास्टिक कंपनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के फेज-2 में उस वक्त अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। जब यहां एक प्लास्टिक दाने से रैपर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। घटना सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।