ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5 बजे कैलाश हॉस्पिटल के सामने अल्फा गोल चक्कर के पास एक केमिकल से भरे डीसीएम टाटा ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में केमिकल लदा हुआ था, जो आग लगने की स्थिति में गंभीर विस्फोट या बड़े नुकसान का कारण बन सकता था। हालांकि राहत की बात यह रही कि फायर टीम की तत्परता से पूरे केमिकल को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। ब्यूरो