फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते के सोल-पैतावे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, चार घंटे में काबू
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के दादरी रोड स्थित जूते के सोल बनाने की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों की क्षति बताई जा रही है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूरजपुर फायर स्टेशन अधिकारी ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया कि जोनेरा नाम की फैक्ट्री में रात लगभग एक बजकर 39 मिनट पर आग लगी थी। फैक्ट्री में फायर उपकरण लगे थे। लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके चलते कर्मचारी उपकरणों का उपयोग नहीं कर सके। प्लास्टिक रबड़ का सामान होने के कारण आग फैलती चली गई। दमकल के पांच वाहनों को मौके पर भेजा गया। मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें