फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के दो और गोदामों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ के दो और गोदामों में लगी आग
विज्ञापन

जारचा (संवाद)। दादरी नगर के कठहेरा रोड स्थित कबाड़ के 2 गोदामों में मंगलवार रात आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल विभाग के चार वाहनों ने 3 घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। गोदाम मालिक यूनुस कुरैशी का आरोप है कि अंदर दो कैंटर और एक कार खड़ी थी। जो कि जल गई। कबाड़ कारोबारियों का आरोप है कि जानबूझकर आग लगाई गई है। पिछले एक माह से ये सिलसिला चल रहा है। पुलिस से शिकायत की जाती है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है। एसीपी ग्रेटर नोएडा नितिन कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इससे पहले चिटेहरा गांव के 5 गोदामों में आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें