फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समसारा विद्यालय में फायर ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्रों और स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल के दौरान फायर अलार्म बजाकर छात्रों को सतर्क किया गया और उन्हें व्यवस्थित तरीके से कक्षाओं तथा विद्यालय परिसर से बाहर निकलने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। फायर ड्रिल में कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों का सामना अधिक आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें