फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: वेदांतम सोसायटी की 17वीं मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं, बिल्डर की लापरवाही आई सामने

Tue, 25 Oct 2022 02:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

Noida Vedantam Society Fire News: बताया जा रहा है कि फ्लैट की 17वीं मंजिल पर जलते दीये के कारण आग लगी थी। आग पर दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं बिल्डर की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के वेदांतम सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की वेदांतम सोसायटी के एक फ्लैट में दीवाली की रात अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक फ्लैट की 17वीं मंजिल पर जलते दीये के कारण आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। वहीं बिल्डर की लापरवाही सामने आई है। बिल्डिंग में लगा फायर संयंत्र काम न करने से आग बुझाने में देरी हुई। गुस्साए लोगों ने ताज हाईवे को जाम किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही एहतियातन पूरे टावर को खाली करा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 17वें और 18वें फ्लोर तक हौज पाइप फैलाकर एक घंटे से भी कम समय में दोनों फ्लोर पर लगी आग को बुझाया। जिस पर सोसायटी के निवासियों ने ताली बजाकर अग्निशमनकर्मियों का धन्यवाद किया।

वहीं लोगों का आरोप था कि एक घंटे से ज्यादा समय होने के बावजूद भी फायर की गाड़ी नहीं आई, जिससे आग दूसरे फ्लैट तक पहुंच गई। बिल्डर की लापरवाही के कारण आग बुझाने के संयंत्र काम न आने के कारण आग को देरी से बुझाया जा सका। जिससे लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने मेन ताज हाईवे को जाम किया। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें