फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Noida: हार्डवेयर दुकान में लगी आग, फंसा कर्मचारी बेहोश; छह गाड़ियों ने 20 मिनट में बुझाई आग

Fri, 01 Sep 2023 03:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर 9 में एक मिलेनियम हार्डवेयर शॉप की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। दमकर विभाग की टीम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 20 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-9 स्थित हार्डवेयर दुकान में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखते ही कर्मचारी तेजी से बाहर निकलने लगे। हालांकि दुकान की तीसरी मंजिल पर एक कर्मचारी फंस गया। धुएं के कारण वह बेहोश हो गया। दमकल विभाग की टीम की उसे निकाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौक पर पहुंची दकमल की छह गाड़ियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


 


शहर के सबसे बड़े हार्डवेयर व मोटर पार्ट्स मार्केट के रूप में प्रसिद्ध सेक्टर-नौ के बी-ब्लॉक स्थित मिलेनियम हार्डवेयर की दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। दुकान में रखे इलेक्ट्राॅनिक सामान तेजी से जलने लगे। देखते ही देखते आग दूसरे तल पर फैल गई।

इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। फेज एक फायर स्टेशन से तुरंत दमकल की छह गाड़ियों को सेक्टर-9 के लिए रवाना किया गया। इस दौरान तीसरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारी बेहोश हो गया। दमकल विभाग की टीम ने उसे बेहोशी की हालत में निकाल कर सेक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दूसरी मंजिल पर काफी इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद रखे हुए थे। विभाग की टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


खिड़की में लगी थी कांच, तीसरी मंजिल पर भरा धुंआ
मिलेनियम हार्डवेयर की इमारत में कांच लगी हुई है। कहीं भी वेंटीलेशन नहीं है। इसी वजह से दूसरी मंजिल पर लगी आग का धुआं तीसरी मंजिल पर भर गया था। और वहां मौजूद कर्मचारी बेहोश हो गया था। दमकल की टीम ने कांच को तोड़ कर आग बुझाया। इस घटना में दूसरी मंजिल पर रखे लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें