ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सोसायटी के 16 एवेन्यू के दो फ्लैट में आग लगने की खबर है। फ्लैट से धुआं निकलता देख वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।