नोएडा। सेक्टर-110 लोटस पनाश सोसाइटी में शनिवार शाम एक फ्लैट की बालकनी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि उस वक्त फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने सोसाइटी की फायर फाइटर टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग ज्यादा फैल नहीं पाई। वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुआ। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ब्यूरो