छठ पूजा के लिए दिल्ली एनसीआर से हजारों की भीड़ में लोग बिहार जा रहे हैं। इस दौरान आज बुधवार को कई जगहों से हादसों की खबरें सामने आई। दिल्ली से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रही बस आगरा एक्सप्रेसवे पर आग का शिकार हो गई। खबर लिखे जाने तक अभी किसी के कोई हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तथा एम्बुलेंस मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है।