रामपुर मार्केट के पास सिलिंडर फटने से लगी आग
-रिफिलिंग करते समय हुआ हादसा, एक मामूली रूप से झुलसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 स्थित रामपुर मार्केट स्थित दुकान में रसोई गैस का सिलिंडर फटने से आग लग गई। इस दौरान वहां रखे दो छोटे सिलिंडर भी फट गए। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब दमकल की दूसरी गाड़ी पहुंची तब कहीं आग बुझ पाई। लोगों का आरोप है कि रिफिलिंग दौरान यह हादसा हुआ। इस दौरान एक शख्स मामूली रूप से झुलस गया।
शनिवार शाम रामपुर मार्केट के पास दुकान में आग लगने से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों का आरोप है कि गैस रिफलिंग के दौरान चिंगारी से आग लगी। आग जो पास के मकान की रसोई तक पहुंच गई। एक के बाद एक तीन सिलिंडर फटने से लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग पर काबू नहीं पा सकी। दूसरी गाड़ी को आने में 30 मिनट से अधिक मय लग गया। तक तक आग काफी बढ़ चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मकान के प्रथम तल पर बनी रसोई में खाना बनाते समय आग लगी, जो दुकान तक पहुंची गई।
कई स्थानों पर खुलेआम होती है रिफलिंग
ग्रेटर नोएडा के दादरी, सूरजपुर, कासना और जेवर समेत कस्बों में इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।
निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुकान में गैस रिफलिंग के दौरान आग लगने से तीन लोग झुलस गए थे।