फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

यमुना सिटी संवाद। जेवर कस्बा स्थित कोतवाली के मुख्य गेट पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे कोतवाली परिसर और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें