फोटो
दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज के सामने सोमवार रात टेंट हाउस में आग लग गई। हादसे में टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस के अनुसार, दुकान के मालिक अतीक ने बताया कि आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखकर घटना की सूचना दी थी। करीब एक घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अतीक के मुताबिक उन्हें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।