नोएडा में गुरुवार को एडोब के पीछे पार्किंग में खड़ी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। धमाके के साथ आवाज हो रही है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक कोई हताहत की खबर नहीं हैं।