फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंसिया सोसायटी के बेसमेंट में आग, धुआं देखकर मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू

Sat, 14 Nov 2026 04:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंसिया सोसायटी के भू-तल में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी जान सुरक्षित रहीं। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

विज्ञापन
बेसमेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की  ला रेजिडेंसिया सोसाइटी के टावर 19 के बेसमेंट में आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे से सोसाइटी परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


सोसायटी के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम अपनी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास तेजी से शुरू किया।

आग पर काबू पाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकलकर्मियों ने कई घंटों के अथक प्रयास से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें