फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। भादस गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक परचून की दुकान में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने कई घंटों तक मशक्कत की लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर ही आग पर काबू पाया जा सका। दमकल विभाग को 5:15 बजे फोन पर सूचना मिली कि भादस गांव की एक परचून की दुकान में आग लगी है। करीब 15 मिनट के अंतराल के बाद भादस गांव के घटनास्थल पर फायर गाड़ी पहुंच गई। फायरमैन अजीज अहमद और फायर ऑपरेटर रुस्तम खान ने मौके पर जाकर आग बुझाई। दुकानदार सदीक अहमद ने बताया कि अन्य दुकानदारों ने सुबह 6 बजे फोन से इस बात की जानकारी दी। तब फायर विभाग की गाड़ी मौके पर आग बुझा रही थी। उनका एक लाख रुपये से ऊपर का सामान राख हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की। नगीना उपतहसीलदार पवन कुमार ने कहा कि हल्का पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है रिपोर्ट आते ही उच्च अधिकारियों को मुआवजा देने के लिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें