फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दिया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। शिकायतकर्ता व सपा के राष्ट्रीय सचिव रामशरण नागर का आरोप है कि उन्होंने अपना फेसबुक पेज खोला तो कन्नौज निवासी एक व्यक्ति की दो पोस्ट मिली, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री, उनकी मां, एक समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। सूरजपुर कोतवाली में इसकी शिकायत की, मामला दर्ज नहीं होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर रिपोर्ट मांगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें