ग्रेटर नोएडा। गांव पाली निवासी एक युवक ने मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित साहिल के अनुसार बीती सात जून 2025 को गांव के ही राहुल और रमेश ने उन पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें एक उंगली फ्रैक्चर हो गई थी।कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो