फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित आरपी फर्म के पास से जेसीबी मशीन छीनने और मालिक-चालक को पीटने के मामले में अदालत के आदेश पर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा के अनुसार, रूपवास गांव निवासी ऋषिपाल ने बताया कि डीएसआर कंस्ट्रक्शन नाम से फर्म है। 21 अगस्त को दोपहर में चालक अनिल कुमार ने फोन कर बताया कि कुछ लोग जेसीबी मशीन छीनने का प्रयास कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट की गई है। सूचना मिलने पर पहुंचने पर ऋषिपाल के पहुंचने पर चालक ने बताया कि आरोपी जेसीबी लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ भाग गए हैं। ऋषिपाल और अनिल ने पीछा कर जब जेसीबी रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें