रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र में खेत से आ रहे किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि विवेक ने रोहित, विनीत, प्रशांत और वंश के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।