फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। पर्थला फ्लाईओवर के पास करीब डेढ़ माह पहले हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। फरीदाबाद के विनयनगर अगवानपुर निवासी आशा नागर ने पुलिस को बताया कि 27 मई की सुबह करीब 10 बजे बेटा अभिषेक नागर और उसका दोस्त रोहित तोमर बाइक से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ किसी काम से जा रहे थे। जब वह पर्थला फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बसई गांव स्थित एसआरएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अभिषेक नागर की मौत हो गई, जबकि रोहित तोमर की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी दीक्षा सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें