फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों के साथ मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ मारपीट में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नहर बाईपास स्थित मधुसूदन फ्लैट के छत पर खेल रहे दो बच्चों के साथ मारपीट की गई। परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने महिला समेत दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के नहर बाईपास पर मधुसूदन फ्लैट में दीपक वत्स परिवार के साथ रहते हैं। 16 जुलाई को उनका बेटा केशव अपने दो चचेरे भाइयों के साथ छत पर घूम रहा था, जिसे पड़ोस के बच्चों ने पीट दिया। पिटाई की शिकायत आरोपी बच्चों की मां प्रियंका से की गई तो उन्होंने गालियां दी। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें