फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में युवक को लाठी-डंडे और सरिया से पीटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहांगीरपुर के सुनारान निवासी अमित ने शिकायत में बताया कि 24 जुलाई की शाम को वह रामलीला ग्राउंड जहांगीरपुर गया था। तभी वहां कृष्णा, नैना और शिवम आ गए। पुराने विवाद को लेकर उन्होंने उसे गाली देनी शुरू कर दी। जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें