महिला से मारपीट में प्राथमिकी दर्ज
दादरी संवाद। जारचा गांव में विवाहिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने पति, सास और ननद के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के जारचा गांव में पायल देवी परिवार के साथ रहती हैं। वह 14 जुलाई को शाम के समय घर पर थी। तभी पायल के साथ उसके पति राहुल, सास सतवीरी और ननद कविता ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो डंडा व लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।