फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग के स्कूटी चलाने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नाबालिग को स्कूटी देना एक शख्स को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने कोतवाली फेज वन में रिपोर्ट दर्ज कराई है और 25 हजार रुपये का चालान भी किया है। यातायात उपनिरीक्षक सतनाम सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि नौ अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे टीम दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात सुचारू करने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एक किशोर दिल्ली नंबर की स्कूटी लेकर आता दिखाई दिया। जांच के दौरान पता चला कि स्कूटी उसके परिचित की है। किशोर की उम्र महज 14 वर्ष है। वह बिना हेलमेट के स्कूटी चलाकर अपनी और सड़क पर चलने वालों की जान खतरे में डाल रहा था। पूछताछ में पता चला कि स्कूटी लक्ष्मी नगर स्थित ललिता पार्क निवासी गजेंद्र सिंह की है। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्कूटी को सीज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें