तीन अवैध वेंडरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दादरी संवाद। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर मारीपत रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बेचते हुए तीन अवैध वेंडरों को आरपीएफ ने पकड़ा है। इनके खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लोकल पैसेंजर ट्रेन टूंडला से दिल्ली जा रही थी। जब ट्रेन मारीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ ने कोच में चढ़कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बेचते हुए तीन अवैध वेंडरों को पकड़ लिया। जब उनके पास वैध वेंडर लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके। उनके कब्जे से खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बरामद कर लिए गए।