दादरी। दादरी पर अनधिकृत रूप से पेय पदार्थ बेचते हुए अवैध वेंडर को आरपीएफ ने पकड़कर प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के धर्मपुर गांव निवासी ओम कुमार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अनधिकृत रूप से पेय पदार्थ बेच रहा था। जांच के दौरान वह सर्टिफिकेट नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे पकड़कर कोतवाली ले जाया गया। वहां पर जन विश्वास अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरपीएफ ने बताया कि अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।