दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित एक वेयरहाउस से गोरखपुर और शाहजहांपुर के लिए भेजी गईं अलग-अलग ब्रांड की 366 पेटियां शराब गंतव्य तक नहीं पहुंचीं। मामले में ट्रांसपोर्टर और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि विंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस से 21 नवंबर को गोरखपुर और शाहजहांपुर के लिए 183-183 पेटियां शराब भेजी गई थीं। निर्धारित स्थान पर शराब नहीं पहुंचने पर कोऑर्डिनेटर अश्मित मिश्र ने ट्रांसपोर्टर मनोज कुमार और चालक बृजेश कुमार से संपर्क किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।