फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हमला के 12 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के ऊंची दनकौर मोहल्ले में रंजिश में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला करने वाले 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुल्तान ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया था कि उनके भाई मोहम्मद शाद और राजा किसी काम से कार से हरियाणा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोबीन, रहीस, कलुआ, अनीस, बबलू, फरमान, सूफियाना, अरमान, सुमित समेत 12 लोगों ने कार को रुकवा लिया और लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और धारदार हथियार से कार पर हमला कर दिया। इससे कार के शीशे टूट गए और कार इसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जब वह पहुंच तो आरोपियों ने उनकी बाइक क्षतिग्रस्त करते हुए उन पर भी हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें