फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कपड़े व अन्य सामान चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र स्थित सीनियर सिटीजन होम कॉम्प्लेक्स निवासी बुजुर्ग के फ्लैट के बाहर से लगातार चोरी हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कपड़े चोरी करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित ब्रह्म सिंह ने बताया कि कुछ समय से उनके फ्लैट के बाहर रखा ट्रॉली बैग, ग्लास, पायदान और अन्य सामान चोरी हो चुका है। कई बार देर रात फ्लैट की घंटी बजाकर शरारत भी की गई। 26 जून की रात बाहर सूख रहे कपड़े भी चोरी हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें