फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवरात नहीं लाैटाने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस पर सोने के जेवरात भूल जाने और प्रेस संचालक के नहीं लाैटाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि तिलपता के आशीष चौधरी 17 जून को बैग में जेवरात रखकर प्रिंटिंग प्रेस पर दस्तावेज प्रिंट कराने गए थे। वहां पर बैग छूट गया। बैग में 9 ग्राम सोने के जेवरात रखे थे। याद आने पर दो जुलाई को उन्होंने प्रेस संचालक सुमित को फोन किया। उन्होंने कहा कि जेवरात उनके पास नहीं हैं। इसके बाद तय हुआ कि सुमित एक लाख 30 हजार रुपए पीड़ित को देंगे, लेकिन उसने सिर्फ 90 हजार रुपए ही दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें