ग्रेटर नोएडा। मारपीट के मामले में ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में सुधार कर धाराएं बढ़ाई हैं। कुलेसरा निवासी सौरभ त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मई की रात रास्ते से निकलने को लेकर पिन्टू त्यागी, मोहित त्यागी, आसीम और कमल त्यागी ने उसके साथ मारपीट की थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। बाद में मेडिकल लीगल केस, एक्स-रे रिपोर्ट आदि से गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी र्ग है। ब्यूरो