फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट पर कब्जे करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 6 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दादरी के घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने रबूपुरा के फलेदा बांगर गांव निवासी 6 लोगों पर उसके आवासीय प्लॉट पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित दिनेश ने शिकायत में कहा है कि फलेदा बांगर गांव में उसने आवासीय प्लॉट खरीदा था । जून 2025 को वह प्लॉट पर गया तो देखा कि चंद्रसेन, प्रकाश, सतीश, प्रताप व एक अज्ञात व्यक्ति प्लॉट की चारदीवारी कर गेट लगवा रहे थे। उसने आरोपियों का विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद आरोपी उसे दनकौर क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी के पास लेकर आ गए। आरोपियों ने एक राय होकर पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें