फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कटहेरा रोड स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक पर जा रहे व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में कटहेरा निवासी धीर सिंह ने बताया कि बुधवार को अपनी बेटी को कोचिंग सेंटर से लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। जब कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो मेवातियान मोहल्ला निवासी आसिफ व फरदीन ने बाइक को रुकवा लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। घायल अवस्था में धीर सिंह को उपचार के लिए ले जाया गया। पीड़ित ने आसिफ व फरदीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें