मारपीट मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दादरी संवाद। जीटी रोड पर तहसील गेट के सामने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घायल ने चार युवकों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहसील गेट के सामने पवन शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। 24 अगस्त की शाम अपने घर के सामने खड़े थे। तभी आफताब, भावेश, दीपक और हर्षित आए और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी।