यमुना सिटी/जेवर। गांव गोपालगढ़ में अज्ञात वाहन चालक द्वारा बुधवार को वृद्ध को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के मामले में चालक पर एफआईआर दर्ज हुई है। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि मृतक गांव गोपालगढ़ निवासी पूर्व प्रधान सुखबीर (67) अपनी खल-बिनोले की दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के दौरान सुखबीर की मौत हो गई थी।