लग्जरी कार से स्टंट करने वाले पर एफआईआर
नोएडा। लग्जरी कार से स्टंट करने वाले अज्ञात चालक पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है, साथ ही वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। बतादें कि सेक्टर-44 में लग्जरी कार के स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें चालक कार को चकरी की तरह घुमाता दिखाई दे रहा है। ब्यूरो