ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा स्थित खुशीराम कॉलोनी में एक दंपती के साथ मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में इकोटेक 3 कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। वीरेन्द्र चन्द्र उर्फ वीर बहादुर चन्द ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक मई को लालू उर्फ मधुसूदन शाह, उसकी पत्नी राबड़ी उर्फ मिथलेश देवी, पुत्र सत्यम उर्फ संजय और शिवम ने उनके और उनकी पत्नी सुनीता चन्द के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने बताया कि मेडिकल लीगल केस रिपोर्ट और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट में महिला के सिर में गंभीर चोट होने तथा चोट लगने के बाद बेहोश होने की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो