नोएडा। बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार को हाई लॉस वाले क्षेत्रों में रेड मारी। दो टीमों ने प्रीत विहार दादरी, शिव वाटिका, शिव स्मार्ट सिटी हाथीपुर खेड़ा, साई रेजिडेंसी छपरौला, वायु एनक्लेव खेड़ा धरमपुर समेत सहायपुर, उसराना, भट्टा और अमीपुर बांगर गांव में जांच की। इस दौरान 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कुल 51.097 किलोवाट बिजली की चोरी सामने आई। अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया सबसे अधिक 4.974 किलोवाट की चोरी वायु एनक्लेव खेड़ा धरमपुर में एक घर में मिली। आरोपियों के विरुद्ध सेक्टर-63 स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। ब्यूरो