फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लाउड किचन पर 2 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गंदा पानी नाले में डालने व अन्य नियमों के उल्लंघन पर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सेक्टर-24 स्थित एक क्लाउड किचन पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश के नेतृत्व में टीम निरीक्षण को पहुंची थी। ओएसडी ने बताया कि टीम ने पूरे परिसर का जायजा लिया। इस दौरान काफी कमियां देखने को मिली। उन्होंने बताया कि यहां बिना शोधित यानि ईटीपी सिस्टम लगाए हुए गंदा पानी सीधे नाले में डाला जा रहा था। सिंगल यूज प्लास्टिक का भी उपयोग होते पाया गया। इनके अलावा कुछ और कमियां यहां सामने आईं। ऐसे में क्लाउड किचर कंपनी की इस शाखा पर जुर्माना लगाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें