तावडू। नगर में बिजली विभाग ने पिछले 1 महीने में बिजली चोरी करने वाले 32 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 10 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। तावडू बिजली विभाग के एसडीओ संदीप कुंडू ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। जुर्माने में से 3 लाख 15 हजार की राशि वसूली गई है। तावडू नगर में एक उपभोक्ता पर 1 लाख 29 हजार का जुर्माना लगाया गया है। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी नहीं करें। नियमित रूप से बिल का भुगतान करें।