फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसान सभा गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा। वहां पीड़ित किसानों की आर्थिक मदद की। प्रतिनिधिमंडल ने गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक, गुरुचक, शहजाद कलां और पुराना धर्मकोट गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याओं और आवश्यकताओं का निरीक्षण किया। जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने बताया कि पंजाब में इन गांवों में बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में 10 से 15 फीट तक रेत जम गई है। इससे खेती योग्य भूमि को पुनः तैयार करने में काफी समय लगेगा। इसके लिए किसान सभा की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवारों को नगद सहायता प्रदान की गई। भारतीय किसान परिषद की ओर से भी एक ट्रक में खाद्य सामग्री भरकर पंजाब भेजी गई है। संयोजक वीर सिंह नागर, जिला सचिव गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, जगदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, किशन सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें