बीएसएफ में सेवारत महिला आरक्षी की सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो लेकर फेंक आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़िता के भाई ने दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन बीएसएफ में पंजाब में तैनात है। उसकी दो अलग-अलग नामों से फेंक आईडी बनाकर गलत फोटो डाले गए हैं और ब्लैकमेल किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।