फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईंटे गिरवाने के दौरान मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। उसकी शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। लडपुरा निवासी सचिन शर्मा ने शिकायत की है कि रविवार को अपनी जमीन पर बाउंड्री के लिए ईंटें गिरवाने के दौरान सचिन उर्फ सिंगर पंडित ने भाइयों सुमित, शुभम और नितिन के साथ मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की। उसने बताया कि हमले में उसका हाथ भी टूट गया। उसने बताया कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी दी और ईंटों को उठाकर ले गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें